बहराइच, अक्टूबर 3 -- फखरपुर। कस्बे के रामलीला मैदान मे गुरुवार शाम भगवान श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। आखरी में विभीषण ने भगवान श्रीराम को लंकापति रावण का भेद बताया। भगवान श्रीराम ने रावण को पराजित कर रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम स्थल भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंज गया। हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनन्द लिया। रामलीला मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। रंग बिरंगी आकाशीय आतिशबाजी के साथ मनाया गया। रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, कमेटी अध्यक्ष नीरज शुक्ल, श्याम जी त्रिपाठी, गौरव वर्मा, अभिषेक शुक्ला, प्रदीप पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...