उरई, दिसम्बर 30 -- पड़री। कोंच के ग्राम पड़री में जय मां दुर्गा रामलीला समिति के सहयोग से चल रही रामलीला में राम-केवट संवाद लीला का मंचन हुआ। कलाकारों का अभिनय देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ रही। भगवान श्रीराम, माता जानकी, भाई लक्ष्मण के साथ जब वन पहुंचे तो उनकी मुलाकात निषादराज से हुई। राम ने निषादराज से नाव द्वारा गंगा पार करवाने के लिए कहा तो निषादराज ने कहा कि वह पहले पूरे परिवार के पैर धोएगा इसके बाद गंगा पार कराएगा। केवट की बात सुन सभी चकित हो गए। केवट ने पैर पखारने के बाद परिवार को गंगा पार करवाया। आयोजित रामलीला में राम-केवट संवाद की लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर प्रधान सुरेंद्र पटेल, अरुण कुमार पटेल, नीलू पटेल, सुुशील कुमार, योगेंद्र सिंह, बब्लू पटेल, जयनारायण पटेल, हरीशंकर पटेल, पुत्तू लाल पटेल, अंकित राज पटेल, रामलाला ...