गंगापार, फरवरी 21 -- कनौजा कला गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन चित्रकूट धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य संजय राम शुक्ला ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का सजीव एवं मार्मिक वर्णन किया। उनके भावपूर्ण कथन से पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कथा विश्राम पर रमाकांत मिश्र सहित श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ व देवी-देवताओं की आरती उतारी। राधे-राधे के जयघोष के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार मिश्र, सुधाकर मिश्र, अविनाश मिश्रा, यश मिश्रा, आर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...