बदायूं, जनवरी 28 -- बिल्सी। गांव बांस बरोलिया स्थित राम कुआं महाराज आश्रम में प्रभु श्रीराम की असीम कृपा से अखंड रामायण पाठ, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ सोमवार को किया गया। मंगलवार प्रातः काल भव्य हवन, पूर्णाहुति एवं उसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में मुनेंद्र, नरेश कश्यप, भूरे, टीकाराम कश्यप, श्याम सिंह, छोटे, कृष्णपाल सूर्यवंशी एवं मनोज शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...