चंदौली, अप्रैल 28 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खरौझा ग्राम के हिनौती मौजा में स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान सेवा समिति की ओर से आयोजित नवदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के प्रथम दिवस रविवार की रात्रि श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। काशी से पधारीं मानस मयूरी कथावाचिका शालिनी त्रिपाठी ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि राम से बड़ा उनका नाम है। राम नाम अविनाशी है, जो कभी समाप्त नहीं हो सकता। दुनिया में चाहे कितना भी परिवर्तन हो जाए, लेकिन राम नाम की महिमा सदैव अटल रहेगी। उन्होंने बताया कि राम नाम ही जीवन का सबसे बड़ा आधार है और इसकी महिमा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कथावाचिका ने कहा कि स्वयं भगवान राम ने भी राम नाम की महत्ता को सर्वोपरि बताया है। जब स्वयं राम ने कहा कि राम से बड़ा राम ...