बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- राम का नाम के कारण हो रहा 'जी राम जी' का विरोध : विधायक विधायक ने गिनायीं योजना की खूबियां विपक्षियों पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप फोटो : बीजेपी-बिहारशरीफ सर्किट हाउस में 'जी राम जी' योजना की जानकारी देते विधायक डॉ. सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोगों को 'जी राम जी' की खूबियां बताने के लिए गुरुवार को एनडीए के नेताओं ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर आयोजन किया गया। विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि सिर्फ राम के नाम के कारण विपक्षी इस योजना का विरोध कर रहे हैं। अगर विरोधियों को राम के नाम से दिक्कत है तो इस योजना का पूरा नाम ले सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद भी प्रेसवार्ता में शामिल थे। विधायक ने कहा कि पुरानी योजना में कई विसंगतियां थी। नकली जॉब कार्ड...