रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- शांतिपुरी, संवाददाता। ग्राम शांतिपुरी नंबर चार स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में आयोजित श्री रामकथा के दौरान बुधवार को बाल व्यास कपिल देव महाराज ने श्रद्धालुओं को मर्यादित जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम की कथा मानव जीवन को अनुशासन, आदर्श और मर्यादा में रहने की प्रेरणा देती है। सनातन संस्कृति में मर्यादित जीवन को ही श्रेष्ठ जीवन माना गया है। कथा के दौरान क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ भी पहुंचे, जहां कथा व्यास कपिल देव महाराज ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विधायक बेहड़ ने व्यास पीठ पर शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और आयोजन समिति की सराहना की। इससे पूर्व मुख्य यजमान मानसिंह कोरंगा एवं भास्कर कोरंगा ने वैवाहिक जोड़ी के साथ विधि-विधान से श्री गणेश पूजन, भूमि पूजन, व्...