प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- रानीगंज। देवगढ़ कमासिन गांव में होने वाली श्रीराम कथा से पूर्व सोमवार को कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर होते हुए जय मां कमासिन माता मंदिर तक निकाली गई। कलश यात्रा में जय श्रीराम, जय महावीर हनुमान, माता जानकी की जय, ग्राम देवता की जय के जयकारे लगाते हुए लोग निकले। यात्रा में बच्चा सिंह, पप्पू सिंह, सुरेंद सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह आदि लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...