साहिबगंज, मई 11 -- राम कथा व ज्ञान यज्ञ को लेकर कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा उधवा। उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के रामपुर गांव में कमेटी की ओर से नौ दिवसीय राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को गाजेबाजे के साथ कुंवारी कन्याओं ने कलशयात्रा निकाली ।

कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम स्थल से कलशयात्रा शुरू होकर उधवा चौक,पाकीजा मोड़,भुदेव मंडल टोला नदी घाट में पहुंच कलश में जल भरकर पुन: सोमवारी हाटपाड़ा,मोहनपुर के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापित किया गया। इस दौरान कमिटी के निमाई चंद्र मंडल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या से कथावाचक आचार्य धनंजय वैष्णव महाराज के द्वारा राम कथा व ज्ञान यज्ञ किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राधा...