चतरा, मार्च 28 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। नवादा गांव में श्रीश्री 1008 श्रीमद देवी भागवत पुराण महायज्ञ कथा का विराट आयोजन में पहुँचे जिप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी इस दौरान उन्होंने सर्व प्रथम माँ दुर्गा के मन्दिर में आशीर्वाद प्राप्त किया । मौके पर महायज्ञ समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि राम कथा सुनना न केवल मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागृति लाता है, बल्कि यह जीवन के सभी कष्टों को दूर कर जीवन को सार्थक और धन्य बना देता है। यह कथा मनुष्य को सत्कर्म, त्याग, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, जिससे कलियुग में भी मन को पवित्रता और सच्चा सुख मिलता है। इस मौके पर अध्यक्ष दशरथ साव उपाध्याय खूबलाल साव संयोजक बंगाली साव सचिव लेखों साव कोषाध्यक्ष नरेश साव संरक्षक कामेश्वर साहू शिक्षक प्...