भागलपुर, अप्रैल 26 -- शाहकुंड। प्रखंड के चंद्रभानपुर गांव में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पांचवें दिन आनंद राज जी महाराज ने कहा कि रामकथा जीवन जीने की कला सिखाती है। जिसे जीवन में कथा आ जाती है, उसका व्यथा अपने आप दूर हो जाता है। बाल व्यास जी महाराज ने कहा कि कथा का उद्देश्य है समाज में नैतिक मूल्यों और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करना है। राम कथा से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...