विकासनगर, फरवरी 17 -- शिव दुर्गा मंदिर छरबा में चल रही राम कथा के अंतिम दिन मंगलवार को कथा वाचक ने प्रभु श्रीराम के राज्यभिषेक की पावन कथा सुनाई। कथा व्यास शिव प्रसाद नौटयाल ने कहा कि रावण से प्रभु श्रीराम का सात दिन तक युद्ध चला। अंतिम दिन प्रभु ने गुरु अगस्त्य के निर्देशनुसार रावण का वध करने के लिए विशेष 31 बाणो का संधान किया। रावण के वध के पश्चात प्रभु मां सीता व अन्य साथियों सुग्रीव, विभीषण, अंगद आदि को लेकर वापस चित्रकूट आते हैं। कथा के समापन पर महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...