हापुड़, अप्रैल 6 -- रविवार को नवज्योति कॉलोनी में श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की गई। कलश यात्रा श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल नवज्योति कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुई।इस दौरान भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कथा के पहले दिन भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित किया। आयोजकों ने सभी से आगामी दिनों में भी कथा में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर जे.पी. शर्मा, मिलन शर्मा,अनिता शर्मा, रश्मि शर्मा, मुकेश शर्मा, प्राची शर्मा, साँची, दीपक, उमेश शर्मा, नानक चंद शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...