बरेली, अप्रैल 18 -- प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में आचार्य रमन द्वारा व्यास गद्दी पूजन किया गया। श्रीराम विवाह का वर्णन करते हुए कथा वाचक आचार्य शंभूनाथ योगी ने बताया कि राम विवाह हिंदू धर्म की एक पवित्र कथा है, जो भगवान राम और माता सीता के दिव्य मिलन का वर्णन करती है। राम और सीता का विवाह आदर्श पति-पत्नी के रिश्ते का प्रतीक है। यह प्रसंग धर्म, सत्य और कर्तव्य के पालन की शिक्षा देता है। कथा विश्राम के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अमर सिंह, दीपक भसीन, निमित अग्रवाल, अमित अरोड़ा, आशीष अग्रवाल, अंकुर खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बालकांड का प्रसंग सुन भक्त हुए भाव विभोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...