गाजीपुर, अप्रैल 8 -- खानपुर। क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि सिधौना स्टेडियम के कोच राम आशीष यादव को छत्तीसगढ़ के भिलाई में 9 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाली अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय कुश्ती संघ द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त किया गया है। राम आशीष यादव लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह रामकरन इंटर कॉलेज सिधौना में खेल अध्यापक हैं और विद्यार्थियों को कुश्ती समेत विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देते हैं। स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े लोगों ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में कई युवा खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...