रामगढ़, अप्रैल 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामोत्सव व हनुमान जन्मोत्सव पर कोयलांचल भुरकुंडा में गुरुवार को विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल भुरकुंडा खंड की ओर से यह भक्तिमय कार्यक्रम भुरकुंडा थाना चौक स्थित काली मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। सूरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 3 बजे से होगा। इसमें भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जीवन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण होगा। सूरज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रोशनलाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो और रांची से निशा भगत शामिल होंगी। उन्होंने सभी सनातनियों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...