हाथरस, मार्च 25 -- हाथरस। खाती खाना, खंडेलवाल धर्मशाला मंगलवार को राम जन्मोत्सव के मौके पर भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में गोपाल कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद रहे। अध्यक्षता संतोष खंडेलवाल ने की। कार्यक्रम संयोजक के रूप में कामना शर्मा जिला संयोजिका मातृशक्ति हाथरस उपस्थित रहीं। इस मौके पर कृष्ण गोपाल शर्मा ने ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग, सामाजिक समरसता का महत्व तथा विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में ‌ कनक खंडेलवाल जिला सह सयोजिका मातृ शक्ति, महक रावत जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी, रेखा खंडेलवाल, डिंपल खंडेलवाल, कामना,वाणी,कामनी उपखंड की अनेक मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की गरिमामयी उपस्थिति रह...