कानपुर, मार्च 1 -- रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में होली की पूर्व संध्या पर राधा कृष्ण की रासलीलाओं का मनोरम मंचन किया। वृंदावन से पधारे आचार्य भारत भूषण महाराज व मंडल सदस्यों ने अभिनय किया। आचार्य ने भक्तमाल कथा व भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में श्याम बिहारी शर्मा, प्रतिमा प्रेम, कौशल किशोर दीक्षित, वीके दीक्षित, राधा कृष्ण त्रिपाठी, राज कुमार शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...