चतरा, मार्च 1 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता 25 फरवरी से शुरू हुआ जो 28 फरवरी तक चला। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के लिए खेलकूद अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि योग और व्यायाम जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए तथा खेल के माध्यम से शरीर के सभी अंगों का स्वाभाविक व्यायाम होता है, जिससे व्यक्ति दिनभर ऊर्जावान महसूस करता है। अंतिम दिन आयोजित कबड्डी, मेढ़क रेस, चॉकलेट रेस, बैलून बैलेंस रेस, भाला फेंक एवं चेयर रेस जैसे रोमांचक मुकाबलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.