लखीसराय, सितम्बर 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रामेश्वर धाम न्यास समिति, सिंगारपुर की बैठक गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार (बिप्रसे) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रामेश्वर धाम मंदिर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण के अगले चरण में गर्भगृह के चारों तरफ बरामदा का निर्माण कराया जाएगा। बरामदा क्षेत्र को करीब पांच फीट ऊंचा करते हुए आवश्यकतानुसार मिट्टी भराई का कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। बैठक में न्यास समिति के सदस्यों की नियमित सहभागिता पर भी विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि समिति का कोई सदस्य लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहता है तो यह माना जाएगा कि वह मंदिर के विकास कार...