सीवान, मई 14 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित रामेश्वरम धाम मंदिर के पास बुधवार को बाइक और साइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक और साइकिल सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार साइकिल सवार युवती मीनू महाराजगंज बाजार से खरीदारी कर अपने घर टेवथा लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तत्काल महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं बाइक सवार युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिवान रेफर कर दिया गया। इधर ...