गोपालगंज, अप्रैल 27 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाने के सुखदेव पट्टी गांव के रामू बैठा हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार यह घटना जमीन विवाद को लेकर हुई थी। आरोप है कि पाटीदारों ने रामू बैठा के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-वन और गोपालपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- गोविंद हत्याकांड में मुनीचक के तीन युवक नामजद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर गोपा...