रिषिकेष, फरवरी 26 -- सरस्वती शिशु मंदिर 14 बीघा मुनिकीरेती में गुरुवार को आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नौनिहालों की रंगारंग प्रस्तुति ने मन मोह लिया। एक ओर जहां मंच पर नंदा देवी राजजात की झलकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, वहीं रामी बौराणी नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को भावुक कर दिया। श्याम कृष्ण पंवार सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती नीलम बिजल्वाण, विद्या भारती शिशु शिक्षा समिति के सह प्रदेश निरीक्षक विनोद रावत तथा उद्योगपति चंद्रवीर पोखरियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद मंच पर 'हम कथा सुनाते.' भजन की धुन पर नौनिहालों की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। गढ़वाली गीत 'ठंडो रे ठंडो.' ...