बरेली, मार्च 30 -- बरेली। कानपुर टीएसएच ग्राउंड में फाइनल मुकाबला गोल्डी इलेवन व जेके मैक्स इलेवन के बीच सोमवार को खेला गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गोल्डी इलेवन ने जेके मैक्स इलेवन को 25 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मैच में जेके मैक्स इलेवन के कप्तान संदीप मल्होत्रा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके मैक्स इलेवन की टीम 140 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अनुज शर्मा को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर अनुज शर्मा, राहुल कपूर को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार प्रदान किया गया। बरेली वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिवेश गंगवार, डॉ. मुजाहिद, बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव स...