गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता महाप्रबंधक कार्मिक कार्यालय की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेलवे एसोसिएशन के जोनल पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई। सूची में रामाश्रय यादव को जोनल महामंत्री चुना गया है। सूची जारी होते ही ओबीसी रेलवे एसोसिएशन कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जोनल महामंत्री रामाश्रय यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 30 दिसंबर 2025 को एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित जोनल कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से रामाश्रय यादव को जोनल महामंत्री चुना गया था। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने सूची जारी करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को पत्र भेजा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए सूची जारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.