बागपत, अगस्त 9 -- बड़ौत। प्रतिभा, साहस और कड़ी मेहनत के दम पर कम उम्र में ही रामाशं पंवार ने शूटिंग के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। देहरादून में दो से आठ अगस्त तक आयोजित 24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में रामाशं पंवार ने शॉटगन ट्रैप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं यूथ वर्ग में रजत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रामाशं पंवार की इस सफलता से परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर रामाशं ने यह मुकाम हासिल किया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दून की सोनाक्षी ने जीते पांच स्वर्ण उनकी उपलब्धि से युवाओं को भी...