बगहा, मार्च 26 -- बगहा। नगर के मस्तान टोला में आयोजित 24 घंटे का अष्टजाम कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। पप्पू तिवारी के आवास पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित इस अष्टयाम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महा पंडित चुमन दूबे, योगेन्द्र शुक्ल एवं मारकंडे तिवारी सहित अन्य विद्वानों द्वारा विधिवत रामायण पाठ किया गया। इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में भाईचारा और आध्यात्मिक वातावरण को और मजबूत करने का कार्य किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...