अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या,संवाददाता। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में शनिवार को नेशनल योगा कम्पटीशन 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय सहभागिता भी देखने को मिली। वियतनाम से आईं वू होंग येन और थी माई अन्ह दो की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह की मौजूदगी रही। वहीं, कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।प्रतियोगिता में प्प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और संतुलन को प्रदर्शित किया । कार्यक्रम का उद्देश्य योग को...