भदोही, जुलाई 23 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। पौराणिक एवं धार्मिक नगरी सीतामढ़ी में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय रामायण मेले में गुरुवार को भारी भीड़ उमड़ी। गंगा स्नान करने के बाद आस्थावानों ने माता सीता, श्री हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया। उधर, महिलाओं ने घरेलू सामानों की जमकर दुकानों पर खरीदारी की। बच्चों में भी मेले को लेकर उत्साह नहर आया।

सुरक्षा प्रबंध बता दें कि गुरुवार को मुख्य मेले में गंगा घाट से लेकर मेले के समूचे परिसर तक जनसैलाब उमड़ा रहा। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। घाट पर जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहीं। मेले के भीतर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए 250 से अधिक पुलिसकर्मी, पीएसी जवान तथा 15 सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए थे। महर्षि वाल्मीकि स्थल से लेकर सीता समाहित स्थल तक का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील...