नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- रामानंद सागर का जब भी नाम सामने आता होगा तो सबसे पहले दिमाग में रामायण चलने लगती होगी। अपने टीवी सीरियल से दुनियाभर में रामायण और राम का नाम पहुंचाने वाले रामानंद सागर की असली पहचान कुछ और ही थी। जिसे लोग रामायण के लिए याद करते हैं वो असल में एक महान संस्कृत का ज्ञाता, गोल्ड मेडलिस्ट, उपन्यासकार, कहानी लेखन में अपनी छाप छोड़ चुके थे। इससे भी परे रामानंद सागर ने दिग्गज हीरो के लिए काम भी किया। आप हैरान हो जाएंगे की रामानंद सागर का कनेक्शन राज कपूर और उनकी फिल्मों से भी रहा।रामानंद सागर ने लिखी थी राज कपूर के करियर की ये बड़ी फिल्म रामानंद सागर को पढ़ाई में हमेशा दिलचस्पी थी। उन्होंने खुद कमाई और मेहनत कर अपनी पढ़ाई पूरी की। एक उपन्यास, कुछ लघु कथाएं और कहानियां लिखीं। बाद में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। साल 1949 में म...