नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- 4000 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म 'रामायण' में राम, सीता और रावण के राजसी ठाठ-बाट की चर्चा खूब हो रही है। किसी के सिर पर भव्य मुकुट है तो किसी के गले में बेशकीमती हार। लेकिन पर्दे पर नजर आने वाले इन शाही आभूषणों के पीछे राजस्थान के जयपुर की सदियों पुरानी ज्वेलरी कला और कारीगरों की मेहनत छिपी है। खास बात यह है कि राम से लेकर रावण तक और सीता के कुंडल से लेकर हनुमान के आभूषणों तक, करीब 4500 गहने जयपुर में तैयार किए गए हैं। इस पूरे कलेक्शन को तैयार करने में 18 महीने लगे। 25 ज्वेलरी डिजाइनरों ने रामायण काल के मंदिरों, मूर्तिकला और पारंपरिक आभूषणों पर रिसर्च की, जबकि1 150 से ज्यादा कारीगरों ने इन डिजाइनों को हकीकत में उतारा। इतना ही नहीं, राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास वाले लुक के लिए सोने-चांदी की जगह लकड़ी के गहने तक बन...