नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है। लास वेगास में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर रखा गया, जिसे काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिला। भारत के अलावा दुनिया भर के लीजेंडरी एक्टर्स और फिल्ममेकर्स इस इवेंट का हिस्सा बने और इस एपिक सागा की काफी तारीफ हुई। इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद थी, जहां पर साई पल्लवी ने फिल्म के पार्ट-2 के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां बातचीत के दौरान रिवील की हैं। फिल्म में सीता माता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने बताया कि कैसे यह रामायण का बेस्ट वर्जन लोगों तक पहुंचाने की शुरुआत भर है।पहले आई थी पोस्टपोन होने की खबर मालूम हो कि पहले खबर आई थी कि फिल्म का पार्ट-2 साथ के साथ शूट किया गया है और इसे अगले ही साल रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन फिर गॉसिप गलियार...