नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- प्रकाश राज कई बार किसी न किसी वजह से चर्चा में या विवाद में रहते हैं। अब कुछ दिनों पहले उन्होंने रामायण को लेकर ऐसा कमेंट किया था जिस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया गया था। इस पर अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। प्रकाश पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।क्या शिकायत हुई प्रकाश राज के खिलाफ दरअसल, शिकायत भानु प्रकाश ने दर्ज की है जो बीजेपी लीडर हैं आंध्र प्रदेश के और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के मेंबर हैं। उन्होंने एक्टर पर मानहानिकारक और आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया है, जिनके अनुसार, उन्होंने हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।सिर्फ प्रकाश नहीं बाकी के खिलाफ भी लिया जाए एक्शन भानु ने रिक्वेस्ट कि है कि ना सिर्फ प्रकाश के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाए बल्कि उनके भी जो ऐसे स्टेटमेंट्स को सपो...