नई दिल्ली, मई 29 -- रणबीर कपूर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म को लेकर रणबीर कपूर के फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। फिल्म को रिलीज होने में अभी वक्त है, लेकिन फिल्म की चर्चा काफी तेज है। रामायण की चर्चा के बीच रणबीर कपूर ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उनकी बुरी आदतों को बदल दिया है। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर ने ये भी कहा कि धर्म को लेकर उनका नजरिया बदल दिया है।रामायण का रणबीर कपूर पर पड़ा असर टॉप मैगजीन के साथ खास बातचीत में रणबीर कपूर ने कहा कि इस फिल्म पर काम करने से न केवल जीवन को देखने का उनका नजरिया बदला, लेकिन वो अपनी बेटी राहा के लिए एक बेहतर पिता भी बन पाए हैं। रणबीर ने कहा कि फिल्म ने उनपर इमोशनली और पर्सनली असर छोड़ा है। यह भी पढ़ें- करण जौहर की 7 सबसे जयादा कमाई करने व...