नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- गणेश चतुर्थी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने इस एपिक मूवी की म्यूजिकल जर्नी शुरू कर दी है। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म के म्यूजिक की झलक देते हुए एक नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर बहुत खूबसूरत है, जिसमें राम के किरदार में रणबीर कपूर और सीता के किरदार में सई पल्लवी नदी किनारे बैठी नजर आ रही हैं। श्रीराम जी सीता जी के बालों में एक सुंदर का फूल लगा रहे हैं। म्यूजिक की एक झलक और नया पोस्टर जनता के सुपुर्द करते हुए मेकर्स ने इस सॉन्ग के कैप्शन में लिखा- चलिए सेलिब्रेट करें राम और सीता का अमर बंधन।फैंस को हो गया था यह कनफ्यूजन मेकर्स ने 'वर्ल्ड ऑफ रामायण' के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे पोस्ट किया है। बीती रात रामायण के मेकर्स ने पोस्ट किया था कि इस गणेश चतुर्थी से हम रामायण की म्यूजिकल जर्नी शुरू करने जा रह...