नई दिल्ली, जुलाई 31 -- भीड़ में सबसे हटकर दिखना है तो बहुत सारे मेकअप नहीं सादगी की जरूरत होती है। आजकल जब हर लड़की मेकअप से अपनी ओरिजनल स्किन को छुपाती है। आप सई पल्लवी की तरह रेडी हों, बिना हैवी मेकअप, हैवी ज्वैलरी के भी लोगों की निगाहें बस आप पर ही टिकी होंगी। रामायण में सीता का रोल प्ले कर रहीं सई पल्लवी की सादगी पसंद आ रही तो उनके ये 5 लुक्स भी जरूर देख लें। सिंपल एंड क्लासी तरीके से साड़ी पहनकर रेडी सई की ये फोटोज उन लड़कियों के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन हैं जो ज्यादा मेकअप के बगैर अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं। यहां देखें रामायण की 'सीता' सई पल्लवी के 5 ब्यूटीफुल लुक्स।हैवी साड़ी मिनिमम मेकअप हैवी कांजीवरम वाली सिल्क साड़ी को इतने हल्के-फुल्के अंदाज में तो सई पल्लवी ही पहन सकती हैं। गुलाबी और गोल्डन जरी बॉर्डर के साथ स्लीवलेस ब्लाउज...