नई दिल्ली, जून 5 -- यश की 2 बड़ी फिल्मों की रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। उनकी 2 अपकमिंग फिल्में हैं टॉक्सिक और रामायण। रामायण तो यश की मोस्ट अवेटेड मूवी है क्योंकि इसमें वह रावण का किरदार निभाने वाले हैं। अब इस बीच खबर आई है कि यश ने पत्नी के साथ मिलकर अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है।कितने करोड़ की है प्रॉपर्टी बता दें कि अलीबाग, एक ऐसी जगह है जहां सेलेब्स अक्सर घूमने जाते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की कीमत 24 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एग्रीकल्चर लैंड है। इसके लिए स्टैम्प ड्यूटी के लिए 1.44 करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं 60 हजार रजिस्ट्रेशन फीस और 5200 हैंडलिंग चार्ज। यह प्रॉपर्टी 3750 स्क्वायर मीटर है। इस प्रॉपर्टी में रैसिडेन्शियन स्ट्रक्चर भी शामिल है और गांव कामत में ये लोकेटेड है। यह भी पढ़ें- टॉक्सिक...