नई दिल्ली, अगस्त 8 -- रामायण का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फैंस को अब बस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। हालांकि हाल ही में पता चला था कि फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी, लेकिन भारत में फैंस को और इंतजार करना होगा। दरअसल, फिल्म पहले इंटरनेशनली रिलीज होगी और 2 दिन बाद भारत में।रामायण के प्रोड्यूसर ने बताया भारत में कब रिलीज होगी मूवी फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद इस बात को कन्फर्म किया है। नमित ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि रामायण, इंटरनेशनली 6 नंबर को रिलीज होगी। वहीं भारत में फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। नमित ने कहा, 'हम फिल्म को इंटरनेशनली 6 नवंबर को रिलीज कर रहे हैं। इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूटर्स फ्राइडे के स्टैंडपॉइंट से काम करते हैं यही वजह है कि फिल्म को वहां 6 नवंबर को रिलीज कर रह...