भागलपुर, फरवरी 24 -- बाबा रामेश्वर सेवा समिति के द्वारा प्रखंड के रघुचक अन्हार स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा को लेकर कथावाचक कुंदन जी महाराज ने राम कथा के अंतिम दिन श्रीराम राज्याभिषेक की कथा विस्तारपूर्वक श्रद्धालुओं को सुनाई। कथावाचक ने बताया कि किस तरह भगवान राम ने बुराई पर अच्छाई की विजय पायी। कहा कि रामायण की कथा मानव जीवन में सत्य, धर्म, त्याग और समर्पण की सीख देती है। वहीं रामेश्वर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने वृंदावन से पधारे श्रीमद्भागवत कथावाचक शत्रुघ्न जी महाराज को विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...