नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण - पार्ट वन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। सिनेमाघरों में यह मूवी दिवाली पर रिलीज होने जा रही है, लेकिन अब सूत्रों की मानें तो आप यह फिल्म उससे पहले भी देख सकते हैं। तकरीबन 4 हजार करोड़ रुपये की लागत में बन रही इस फिल्म के लिए मेकर्स तकरीबन 300 प्री-रिलीज शोज प्लान कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म पर पैसा पानी की तरह बहाया गया है और दुनिया भर के करीब 10 हजार से ज्यादा टेक्निशियन्स इस पर काम कर रहे हैं। फिल्म को प्रमोट और पुश करने के लिए हर संभव तरीका अपनाया जा रहा है।बाकियों से पहले देखने का मिलेगा मौका? फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू कर दी जाएगी और इसी बीच इसके बारे में और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। फ्री प्रेस जर्न...