औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- औरंगाबाद। औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 अंतर्गत रामाबांध के समीप श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाना है। 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक यह आयोजन होगा। पहले दिन जलभरी यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। बताया गया कि शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रुद्र महायज्ञ का आयोजन हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में संतों का आगमन होगा। इसके लिए यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है। यहां खेत को समतल कर पंडाल आदि लगाया जा रहा है। रात में प्रवचन कार्यक्रम और आरती आदि को लेकर भी तैयारी चल रही है। बताया गया कि यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रत्येक दिन फेरी लगाएंगे। शाम में प्रवचन का कार्यक्रम होगा। इधर स्थानीय ग्रामीण प्रत्येक दिन कीर्तन का आयोजन कर रहे है...