रामापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- लखीमपुर, संवाददाता। रामापुर कस्बे में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला सीतापुर के गांव गौरा पट्टी निवासी लालता प्रसाद सोमवार की रात बाइक से नकहा की ओर जा रहे थे। जब वह रामापुर कस्बे में चौकी के सामने पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- महाराजगंज में वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम घटना की सूचना मिलते ही रामापुर चौकी प्रभारी सिद्धांत पवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.