लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- लखीमपुर, संवाददाता। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने रामापुर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही कई इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र भी बदले हैं। मीडिया सेल के अनुसार निरीक्षक रामखेलावन को प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ, बृजेश द्विवेदी को प्रभारी महिला मिशन शक्ति सेल, हरिप्रकाश यादव को प्रभारी फील्ड यूनिट, इंद्रजीत सिंह को प्रभारी यूपी 112, विवेक उपाध्याय को प्रभारी डीसीआरबी के साथ प्रभारी सीसीटीएनएस सेल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके साथ ही मनीष कुमार सिंह को प्रभारी नफीस सेल, मनबोध तिवारी को प्रभारी नारकोटिक्स सेल के साथ ही निरीक्षक मनोज कुमार को प्रभारी जनसूचना सेल के साथ चुनाव सेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा एसआई पटेल सिंह राठी को ओयल से थाना नीमगांव, धनंजय शुक्ला को रामापुर चौकी से लाइन...