लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने रामापुर चौकी इंचार्ज और तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। यह कार्रवाई अवैध मिट्टी खनन में हुई है। इसके अलावा दो और दरोगाओं को लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही दो थानेदार भी बदले हैं। रामापुर में अवैध मिट्टी खनन हो रहा था। इसमें सलेमपुर कोन निवासी पंकज राज भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी भरने गया था। खदान में मिट्टी फटने से पंकज उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पहले हादसे का मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: जुआ, अवैध खनन और लकड़ी कटान कराने के आरोप में सिपाही निलंबित फिर उसमें गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा ली। इसी मामले में जांच हो रही थी। जिसमें रामापुर चौकी इंचार्ज सिद्धांत पवार, हेड कांस...