सीवान, अप्रैल 2 -- महाराजगंज/सीवान, हिटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामापाली गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट व विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में थानेदार समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पुअनि ललन, सिपाही दीपक, प्रभाष कुमार शामिल हैं। इस मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कुल 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मारपीट करने के मामले में रामापाली गांव के ही कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में सत्यनारायण यादव, अमित कुमार यादव, शांति देवी, विन्दा देवी व संध्या देवी शामिल हैं। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का म...