बलिया, दिसम्बर 23 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा-रसड़ा में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर सोमवार को गणित व बाल मेले का भव्य व प्रेरणादायक आयोजन किया गया। शुभारंभ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्चन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि रामानुजन जैसे महान गणितज्ञों का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में गणित के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और तार्किक सोच का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणितीय मॉडलों और गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षण आज की सबसे प्रभावी पद्धति है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र पांडे ने...