बिजनौर, दिसम्बर 22 -- नूरपुर। आरआर पब्लिक स्कूल में महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रधानचार्य व शिक्षकों ने महान गणितज्ञ रामानुजन के चित्र पर पुष्पार्पण कर प्रतियोविता का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की याद में मनाया जाता है। रामानुजन का बचपन निर्धनता और कठिनाइयों में बीता। श्रीनिवासन रामानुजन के गणित पर लिखा आर्टिकल तत्कालीन समय की सर्वोत्तम विज्ञान पत्रिका में प्रकाशित होते थे। संख्या सिद्धांत पर अद्भुत कार्य के लिए उन्हें संख्याओं का जादूगर माना जाता है। महान गणितीय अवदान के लिए रामानुजन को गणितज्ञों का गणितज्ञ भी कहा जाता है। इस अवसर पर स्कूल...