नई दिल्ली, फरवरी 14 -- 'रामायण' के निर्माण से घर-घर में पहचाने जाने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। आनंद की पत्नी निशा सागर ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार सुबह 10:37 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले 25 वर्ष से पार्किंसन से पीड़ित थे। आनंद ने उस स्थिति में भी एनडीटीवी के लिए 'रामायण' बनाई, जिसका उन्होंने निर्देशन किया था। आनंद ने 'शिर्डी के साईंबाबा' समेत कई टीवी कार्यक्रमों का भी निर्देशन किया था। पिछले कुछ महीने में उनके शरीर में संक्रमण हो गया था, जिससे वह उबर नहीं सके। वह पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर थे। फिल्में भी बनाईं : आनंद का जन्म तीन सितंबर 1941 को हुआ था। उन्होंने पांच फिल्मों का निर्माण किया था, जिनमें रणधीर कपूर और तनुजा अभिनीत '...