रामानंद के परिजनों से मिला प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- सरैया। जैतपुर थाने के अमैठा गांव में सोमवार को रामानंद ठाकुर के परिजनों से लोहार कल्याण महासभा का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रदेश अध्यक्ष भोला ठाकुर ने रामानंद ठाकुर के भाई कृष्ण ठाकुर से घटना की जानकारी ली। कृष्ण ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को इलाज के दौरान रामानंद ठाकुर की मौत हो गई। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से दोषियों पर कार्रवाई और आश्रित को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में हरिनारायण ठाकुर, सुनील ठाकुर, रामनाथ ठाकुर, सुबोध ठाकुर, कृष्णानंद ठाकुर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.