देहरादून, अगस्त 29 -- हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में डी.फार्मा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विशेष प्लेसमेंट ड्राइव में छह मेधावी छात्रों का प्रतिष्ठित दवा निर्माता कंपनी एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल लिमिटेड में चयन हुआ है। चयनित छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल रहा। संस्थान के प्लेसमेंट ऑफिसर आरए. शर्मा ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। इसमें डी.फार्मा के कुल 20 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से छह छात्रों मनीष कुमार, अनुज शर्मा, अक्षत कुमार, निर्मल सैनी, सुमित कुमार और शिवांक सैनी का चयन किया गया।संस्थान के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज ने चयनित व...